{"_id":"61e07f244f368f11f805cd61","slug":"arto-checking-barabanki-news-lko6133498127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फिटनेस ओवरलोड दौड़ती मिली बस, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फिटनेस ओवरलोड दौड़ती मिली बस, सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हाईवे व मुख्य मार्ग पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हाईवे पर मसौली केे पास दिल्ली से बहराइच जा रही एक ओवरलोड डबल डेकर बस पकड़ी गई। इस बस का दो वर्ष का टैक्स बकाया है और एक वर्ष से फिटनेस भी नहीं है।
बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। हैरानी इस बात की रही कि लंबा सफर करते हुए यहां आ पहुंची। लेकिन रास्ते में किसी ने चेक करने जहमत नहीं उठाई। इससे साफ है कि परिवहन विभाग यात्रियों की सुरक्षा के प्रति कितना गंभीर है।
बहराइच मार्ग पर बुधवार देर शाम लंबी दूरी की बसों के निकलने का सिलसिला शुरू ही हुआ था कि यात्री/मालकर अधिकारी की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम ने दिल्ली से बहराइच जा रही डबल डेकर बस को रोककर जांच की तो बस की क्षमता से अधिक यात्री पाए गए। यात्री/माल कर अधिकारी उमाशंकर ने बताया कि 63 यात्रियों की क्षमता वाली इस बस में 76 यात्री सवार पाए गए।
विज्ञापन
जांच के दौरान बस का फिटनेस नहीं मिला। दो वर्ष से टैक्स भी बकाया है। चालक बगैर सीट बेल्ट के वाहन चलाते और बस में प्रेशर हॉर्न पाया गया। जांच के बाद बस को सीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)