फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two aarested for raping and a girl in haidergarh in barabanki.

बाराबंकी: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2020 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
two aarested for raping and a girl in haidergarh in barabanki.

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए मिट्टी खनन में लगी जेसीबी के दो चालकों ने शनिवार शाम एक युवती को उसके घर से अगवा कर लिया। खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रात में काफी तलाश की। रविवार भोर में गांव के पास माइनर के किनारे पीड़िता अचेत हालत में पड़ी मिली है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


यह वारदात सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई। शनिवार देर शाम को 18 वर्षीय युवती को दो युवकों ने उसके घर से अगवा कर लिया। गांव से कुछ दूर खेत में उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। अपहरण के दौरान घर के दूसरे हिस्से में मौजूद युवती के छोटे भाई व नेत्र से दिव्यांग पिता को भनक तक नहीं लगी। दूसरे राज्य में मजदूरी के लिए गए युवती के बड़े भाई ने देर शाम गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार को फोन कर बहन से बात कराने के लिए कहा। वह रिश्तेेदार घर पहुंचा तो युवती नहीं मिली। उसके भाई और पिता को जानकारी देकर लौट वह गया। उसी दौरान घर से कुछ दूर खेत में दो लोग एक युवती को पकड़े देखे गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर कई ग्रामीण हो गए और पुलिस को सूचना दी। रात भर ग्रामीण और पुलिस कर्मी लापता युवती की तलाश करते रहे। रविवार भोर में नहर के किनारे युवती अचेत हालत में मिली। उसने घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय भी मौके पर पहुंचे। सुबेहा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के छोटे भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थानान्तर्गत सदरपुर निवासी मुदस्सिर व गोंडा के नवाबगंज थानान्तर्गत चौबेपुर निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी की पटाई के लिए जेसीबी के चलाते थे। एक माह से गांव में ठहरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed