फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arresting

पुलिस मुठभेड़ में चार धरे, पांच बाइक बरामद

Wed, 12 Feb 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
arresting
बाराबंकी। कोठी पुलिस ने चार वाहन चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों के पास चोरी की पांच मोटरसाकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने मंगलवार को बताया कि कोठी एसओ की टीम ने सोमवार रात भानमऊ चौराहे के पास मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पकड़ा। उनकी पहचान जग प्रसाद निवासी पालपुर थाना पटरंगा जनपद अयोध्या, राजू वर्मा निवासी रजागंज मजरे खेदीपुर थाना पटरंगा, शेरु उर्फ अली अहमद निवासी खेदीपुर थाना पटरंगा और राजकुमार निवासी नरायनपुर थाना कोठी के रूप में हुई। बदमाशों के पास चोरी की पांच बाइक, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बताया कि बरामद बाइक बाराबंकी, अयोध्या व लखनऊ से चोरी की थीं। नंबर प्लेट बदल कर उन्हें बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed