फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arrest

सरकारी ठेके से नकली शराब बरामद, सेल्समैन बंदी

Fri, 10 Sep 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
arrest
सूरतगंज (बाराबंकी)। कस्बा स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर बृहस्पतिवार को आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम ने यहां से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक ओपी मिश्रा व फतेहपुर के आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह के साथ सूरतगंज कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान पर छापा मारा। यहां पर दस पेटी से 1136 पव्वा नकली (मिलावटी) शराब बरामद हुई। वहीं 42 खाली शीशी, 82 ढक्कन, तीन बंडल क्यूआर कोड और एक सूजा तथा 53,311 रुपये बरामद किया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सेल्समैन प्रयागराज निवासी धीरेंद्र जायसवाल और अमीनाबाद निवासी रिंकू जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने सेल्समैन धीरेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed