फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   anti encroachment action

शहर में हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 23 Aug 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
anti encroachment action
बाराबंकी। नगर पालिका व प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाया। धनोखर से नाका चौराहे तक सड़कतक फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान जेसीबी का इस्तेमाल भी करना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीएम अभय पांडेय की अगुवाई में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत टीम गुरुवार को धनोखर चौराहे पर पहुंची तो व्यापारियों ने अपनी दलील दी। अधिकारियों और पुलिस बल के सख्त रुख को देखते हुए व्यापारी अपना सामान समेटने लगे। सड़क तक फैले शेड व अन्य निर्माण को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान पक्का निर्माण भी तोड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क पर अनलोडिंग कर रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। एसडीएम ने दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान नहीं लगाने की चेतावनी दी। धनोखर से नाका चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। फुटपाथ से सामान न हटाने पर जुर्माने की भी कार्रवाई की गई। इस मौके पर ईओ वीके श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, नदीम के साथ राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का अभियान जन्माष्टमी के चलते अब सोमवार से चलेगा। अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हटाने के बाद फिर अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
- वीके श्रीवास्तव, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed