{"_id":"64209f89a89217f49903f904","slug":"another-case-of-cheating-on-jailed-gangster-atul-verma-barabanki-news-c-13-1-149668-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जेल में बंद गैंगस्टर अतुल वर्मा पर धोखाधड़ी का एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जेल में बंद गैंगस्टर अतुल वर्मा पर धोखाधड़ी का एक और केस
Mon, 27 Mar 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जेल में बंद गैंगस्टर अतुल वर्मा और उसके परिवार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। उसकी कंपनी में एजेंट के रूप में तैनात रहे पिता-पुत्र ने अदालत के आदेश पर अतुल वर्मा और उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस शहर कोतवाली में दर्ज कराया हैं। एजेंटों का कहना है कि निवेशकों का पैसा डूबने से वह काफी डरे हुए हैं।
बहराइच जिले के शांतिनगर बेगमपुर निवासी रामशरण चौहान और उनके पुत्र अरुण कुमार चौहान ने धारा 156 (3) के तहत अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वे दोनों जनवरी 2020 में संकल्प ग्रुप की कंपनी एसटीएस में एजेंट बने थे। इन दोनों ने कई लोगों का पैसा कंपनी में निवेश करवाया था। बाद में पता लगा कि कंपनी फ्रॉड है। पैसा लेकर भाग गई है। इसमें अतुल वर्मा समेत कंपनी के सभी डायरेक्टर जेल में हैं। अब निवेशकों को पैसा कैसे वापस किया जाय।
सुनवाई के बाद अदालत ने केस दर्ज करने के आदेश दिए तो शनिवार देर शाम कोतवाली में मोहल्ला रफीनगर निवासी गैंगस्टर अतुल वर्मा, इनके पिता ओम प्रकाश वर्मा व मां मिथलेश वर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। अतुल वर्मा अपने साथियों के साथ गैंगस्टर के मामले में पहले से ही जेल में बंद है और उन पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। एसएसओ संजय मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है।