फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   animals died

बारिश में चली गई डेढ़ दर्जन पशुओं की जान

Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
animals died
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) । आवारा पशुओं की सुरक्षा व देखरेख के लिए संचालित अस्थाई गौ आश्रय स्थल अव्यवस्था की भेंट चढ़े हैं। इसके चलते ही बीते दो दिन में हुई मूसलाधार बारिश से ब्लॉक की हसनपुर गौशाला में करीब डेढ़ दर्जन पशुओं की मौत हो गई। चौकाने वाली बात यह रही कि इसकी जानकारी भी किसी अधिकारी को नहीं हुई। शुक्रवार को बारिश थमने के बाद जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की तो प्रशासन मामले की लीपापोती में जुट गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हसनपुर गौशाला में मरे पड़े पशुओं को देख ग्रामीणों की आंखे नम हो गई। बुधवार रात से मूसलाधार बारिश के कारण गौशाला परिसर में करीब तीन फुट तक पानी भर गया। दूषित पानी के बीच खड़े करीब पौन तीन सौ गाय साड़ व बछडा, बछिया, चारा, पीने के पानी व इलाज की कमी से मरते रहे और केंद्र प्रभारी से लेकर पंचायत के प्रधान तक ने इनकी सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को गौशाला का पानी उतरने पर परिसर में नाद के पास कई पशु मरे पड़े थे। ग्रामीणों के मुताबिक कई छोटी बछिया, बछडा गौशाला के बगल नाला में बह गए जो आगे कई जगह किनारों पर पड़े है। आए दिन गौशाला में पशुओं की मौत होती है जिनको ठेलिया पर लादकर कुछ दुरी पर फेंक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार , पशु चिकित्सक डॉ. विपशा सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। गौशाला प्रभारी डॉ. विपाशा नें बताया दो सौ पशुओं को रखने की छमता वाली गौशाला में ढाई सौ से अधिक पशु हैं।

बारिश में जलभराव के चलते आठ की मौत हुई है तथा 12 पशुओं का इलाज किया जा रहा है। वहीं खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार नें बताया बारिश में जलभराव के कारण मरे पशुओं का पीएम कराकर शव गड्ढ़ेे में दबाए गए हैं। गौशाला में पानी निकासी सहित अन्य कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed