{"_id":"f64144bcf51086362539089ca0110b9f","slug":"angry-traders-minister-s-effigy-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज व्यापारियोें ने फूूंका मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज व्यापारियोें ने फूूंका मंत्री का पुतला
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राम गोबिंद चौधरी द्वारा व्यापारी समाज के बारे में अपशब्द कहने पर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को शहर में सपा सरकार के मंत्री का पुतला फूंकते हुए उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
बाराबंकी व्यापार उद्योग मंडल के नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि व्यापारी ही सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व प्रदान कर रहा है और उसके बाद भी सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा बयान दिया जा रहा है कि व्यापारी जमाखोर व चोर हैं। कहा कि व्यापारी वर्ग के लिए यह बहुत ही कष्टकारी बात है। महामंत्री राजेश गुप्ता ने कहा कि यदि सीएम ने अपने मंत्री को बर्खास्त नहीं किया तो व्यापारी आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में इसका बदला सपा से लेंगे।
कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है और व्यापारी वर्ग लूटा जा रहा है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शन व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने धनोखर चौराहे पर मंत्री रामगोबिंद चौधरी का पुतला फूंका। इस मौके पर राजेंद्र सोनी, सुरेंद्र बहादुर वर्मा, मनोज गुप्ता, दानिश खां, विकास गुप्ता, आशीष, अभिषेक, अरूण सोनी, शैलेंद्र चोपड़ा, संतोष गुप्ता, शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।