फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   angry groom beat bride on jaimala stage after angry to take selfie In Barabanki

सेल्फी ने कराया संग्राम: जयमाला मंच पर दूल्हे ने दुल्हन को पीटा, फिर बराती-घराती में चलीं कुर्सियां; पढ़ें खबर

Sat, 21 Feb 2026 01:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 01:18 PM IST
सार

बाराबंकी में एक शादी में सेल्फी ने संग्राम करा दिया। जयमाला के दौरान मंच पर दूल्हे ने दुल्हन को पीट दिया। इसके बाद बराती-घराती में कुर्सियां चलने लगीं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
angry groom beat bride on jaimala stage after angry to take selfie In Barabanki
बाराबंकी में शादी समारोह में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान सेल्फी लेने से नाराज दूल्हे ने दुल्हन को पीट दिया। घटना के बाद बराती और घराती पक्ष आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर कुर्सियां बरसाईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। समझौते के बाद देर रात शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

विज्ञापन


घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर कस्बा की है। यहां के निवासी शत्रुघ्न मूर्ति बनाने का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी निशा की शादी बहराइच के मुराइनपुरवा निवासी विशाल के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम तय तिथि पर बरात धूमधाम से पहुंची। द्वार पूजा की रस्म संपन्न हो गई। बराती नाच-गाने में व्यस्त थे। 

विज्ञापन

दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई

इसके बाद जयमाला के लिए दुल्हन मंच पर पहुंची तो वहां भीड़ एकत्र हो गई। दूल्हे के साथ लोग सेल्फी लेने लगे। गांववालों के मुताबिक, दूल्हे ने कई बार मना किया, लेकिन भीड़ नहीं हटी। इसी बात से नाराज होकर दूल्हा आपा खो बैठा। उसने दुल्हन पर हाथ उठा दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसाईं। इससे कई कुर्सियां टूट गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात विवाह की रस्में पूरी कराई गईं

घटना से समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था। बाद में आपसी बातचीत और नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर देर रात विवाह की शेष रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed