फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anganwadi centers not built in two wards, women and children deprived of nutritious food

Barabanki News: दो वार्डों में नहीं बने आंगनबाड़ी केंद्र, पुष्टाहार से वंचित महिलाएं व बच्चे

Thu, 25 Jan 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers not built in two wards, women and children deprived of nutritious food
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा हैदरगढ़ के दो वार्डों की पांच हजार आबादी बीते 17 साल से आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली योजनाओं के लाभ से वंचित है। संपूर्ण समाधान दिवस समेत वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


नगर पंचायत हैदरगढ़ में 10 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। वर्ष 2006 के पुनर्गठन में वार्डों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो गई। ब्रह्मनान को काट कर नया वार्ड सुभाष चंद्र बोस वार्ड और कुरैशी व ठाकुरद्वारा से आबादी लेकर नए वार्ड डॉ. राम मनोहर लोहिया वार्ड का गठन किया गया। वर्ष 2011 की जनगणना में 12 वार्ड बने रहे। इन वार्डों के सभासद मोहम्मद इशहाक व शमीमा बानो के मुताबिक बढ़े वार्ड बाल विकास परियोजना विभाग समेत अन्य विभागों में नहीं दर्शाए गए। इससे वर्ष 2007 से योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

लोहिया वार्ड की शाहीन बानो, शीबा बानो, गुड्डन व सुभाष वार्ड की मंतशा बानो, रेशनी, बसीन जहां ने बताया पोषाहार नहीं मिलता है। अन्य मोहल्ले के आंगनबाड़ी केंद्र जाने पर वार्ड की नहीं होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। सभासदों ने बताया कि कई बार संपूर्ण समाधान दिवस व सीडीपीओ से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सीडीपीओ प्रवीन कुमार ने बताया वर्ष 2010 के बाद से विभाग में कोई नियुक्ति नहीं हुई और नया केंद्र बना नहीं बना है। मामला संज्ञान में आने पर दोनों वार्डों का सर्वे कराया गया है, पोर्टल पर फीडिंग कराकर जल्दी ही लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed