फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   And the weather got colder, westerly wind and falling temperature increased the chill.

Barabanki News: और सर्द हुआ मौसम, पछुआ हवा और गिरते तापमान से बढ़ी ठिठुरन

Wed, 01 Jan 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 01 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
And the weather got colder, westerly wind and falling temperature increased the chill.
 मंगलवार को दिन भर नही निकली धूप तो शहर में कुछ इस तरह गर्म कपड़ों में घर से बाहर निकले लोग।
बाराबंकी। पछुआ हवा, गिरते तापमान और धूप न निकलने से साल का आखिरी दिन काफी ठिठुरन भरा रहा। सुबह से शाम तक सड़क से लेकर घर और दफ्तरों में इसका असर दिखाई दिया। लोग ऊनी कपड़ों, अलाव और हीटर के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। सार्वजनिक स्थानों पर दिन के समय अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीरों, यात्रियों व कामगारों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। इस बीच सुबह से लेकर रात तक करीब आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ठिठुरन बढ़ाती रही। शहर के पटेल तिराहे पर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों, रिक्शा चालक व राहगीर खासा परेशान रहे। यहां रैन बसेरा में तो शाम को गैस हीटर जलता रहा, लेकिन कांशीराम कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग के पास जलने वाला अलाव ठंडा पड़ा हुआ था। रेलवे और बस स्टैंड पर भी कोई इंतजाम न होने से यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

शहर में देवा रोड, नाका चौराहा, पटेल तिराहा, छाया चौराहा समेत विभिन्न जगहों में दुकानदार समेत अन्य लोग एकजुट होकर लकड़ी जलाकर तापते नजर आए। सड़कों पर चलने वाले राहगीर टोपी और स्कार्फ से ढके रहे। उधर, रामसनेहीघाट में सुबह 11 बजे चंद मिनटों के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिल सकी। सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एडीएम इंद्रसेन ने बताया कि बढ़ी ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने के निर्देश सभी एसडीएम और ईओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed