फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   An employee tries to bring down a half-insane man who has climbed an electric pole near the powerhouse in Bachhrawan town.

Barabanki News: बिजली के खंभे पर चढ़कर किया हंगामा, मची अफरातफरी

Tue, 17 Feb 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
An employee tries to bring down a half-insane man who has climbed an electric pole near the powerhouse in Bachhrawan town.
An employee tries to bring down a half-insane man who has climbed an electric pole near the pow
बछरावां। कस्बे में सोमवार को एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा किया। हालांकि उसके चढ़ने से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली कर्मियों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

हरचंदपुर क्षेत्र के डिघौरा गांव निवासी मतऊ मानसिक रूप से बीमार है। सुबह वह खैरहनी गांव में चलती बिजली की लाइन में वह चढ़ गया था। करंट लगने से वह मामूली रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी बछरावां ले जाया गया, इस दौरान वह अस्पताल से भी वह भाग गया। इसके बाद एक लहसुन से लदे ट्रक पर चढ़ गया। ट्रक चालक ने उसे किसी तरह नीचे उतारा।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब एक बजे वह महराजगंज रोड पावर हाउस के पास पहले ट्रांसफार्मर पर फिर खंभे पर चढ़ गया। बिजली के तारों को पकड़कर झूलने लगा। इस पर बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। बिजली कर्मियों और पुलिस ने किसी तरह युवक को नीचे उतारा। घटनाक्रम को दौरान एक घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed