फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   among violance 80.62 percent voting

बवाल के बीच 80.62 प्रतिशत मतदान

Sat, 28 Nov 2015 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
इस चरण में 3612 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। शनिवार को निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज और रामनगर ब्लॉक के 408 केंद्रों पर वोट डाले गए।
विज्ञापन


इस दौरान सुढ़ियामऊ के एक केंद्र पर दो प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। हिंसक हो रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग तक की।

प्रधानी के लिए पहले चरण का चुनाव जिले के चार ब्लॉकों शनिवार को संपन्न हुआ। प्रधान के 366 पदों के लिए 2426 और ग्राम पंचायत सदस्य के 4538 पदों के लिए 1186 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन


कई पंचायतों में तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने नामांकन ही नहीं किया था। शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। दस बजते-बजते अधिकांश केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी, कमिश्नर, डीएम, एसपी आदि अफसरों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इसी बीच सूचना आई की सुढ़ियामऊ क्षेत्र के अल्लापुर केंद्र पर दो पक्षों में फायरिंग हो गई।

सूचना पर डीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा। उसी दौरान मोहम्मदपुर खाला के राममंडई में बवाल की खबर मिली। जोनल मजिस्ट्रेट को भेजकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू कराया गया।


कुछ घटनाओं को छोड़कर पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। जिले के 80.62 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग कर 3612 उम्मीदवारों को भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed