{"_id":"6213ec3599cc8927c0465c6a","slug":"amit-shah-barabanki-news-lko618865915","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चरणों में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चरणों में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ : शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन चरणों के हुए चुनाव में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है और दूर-दूर तक कांग्रेस पार्टी दिखाई नहीं दे रही है। चौथे चरण में तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश टेरर हॉटस्पॉट, माफिया कॉरीडोर और दंगा एपिक सेंटर के रूप में जाना जाता था। पांच साल में न आतंकवाद है और न दंगा माफिया कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। गलती से साइकिल की सवारी न कर लेना नहीं तो जेल में बंद आतंकी बाहर आ जाएंगे।
श्री शाह बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र के देवा कस्बे में सोमवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने बीस मिनट के भाषण में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि गुजरात में 38 लोगों को फांसी की सजा हुई है। उस समय वहां मुख्यमंत्री मोदी थे और यहां अखिलेश यादव के समय आतंकियों को बचाने का काम किया गया।
आज बताने आया हूं कि अखिलेश का निजाम चलता था तो प्रदेश के क्या हाल थे। निजाम का मतलब समझाते हुए कहा कि एन का मतलब नसीमुद्दीन, आई का मतलब इमरान मसूद, ए का मतलब आजम खां और एम का मतलब मुख्तार अंसारी, आज इनमें से कई जेल में हैं और यदि आपने गलती से साइकिल की सवारी की तो ये जेल से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत की तरफ आंख उठाने वाले आतंकियों के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक करके सफाया किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से एक इंटरव्यू में जब पत्रकारों ने पूछा कि आतंकवाद के बारे में क्या कहना है तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसी फालतू चीजों के लिए मेरे पास समय नहीं है।
अखिलेश बाबू, प्रियंका को यह सब यदि फालतू लगता है। तो आतंकियों को फांसी कराने से अच्छा बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार आई तो सड़कें नहीं बनेगी और समाजवादी इत्र वाले मित्र के घर करोड़ों की गड्डियां फिर से पकड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान बॉर्डर से आतंकी भेजकर हमारे जवानों की हत्या व सिर काटकर ले जाते थे।
धमाके करते थे। 2014 में जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हुए हैं तब से पाकिस्तान अपनी औकात में आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने बाराबंकी सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राम कुमारी मौर्य को जिताने के लिए हाथ उठवाया कर संकल्प दिलाया। इस मौके पर सांसद उपेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, छोटेलाल यादव, हरगोविंद सिंह, राजरानी रावत, धर्मेंद्र यादव, डॉ. हरिनाम सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।