फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Amid corruption issue, proposal worth Rs 2.97 crore approved

Barabanki News: भ्रष्टाचार के मुद्दे के बीच 2.97 करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मुहर

Wed, 20 Nov 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Amid corruption issue, proposal worth Rs 2.97 crore approved
बाराबंकी के सूरतगंज ब्लाॅक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबो​धित करतीं ब्लॉक प्र
सूरतगंज (बाराबंकी)। विकास खंड सूरतगंज सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। खाद-बीज के संग धान खरीद में हो रहे भ्रष्टाचार व जलापूर्ति न शुरू हो पाने पर विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। सदस्यों ने क्षेत्र में विकास कराने के लिए बजट मुहैया कराए जाने की भी मांग की। इस बीच क्षेत्र में करीब 2.97 करोड़ से विकास कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रमुख लकी सिंह ने की। सबसे पहले बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य वित्त योजना के तहत कुल 1.77 करोड़ की धनराशि 41 कार्य और पंद्रहवें वित्त से 1.11 करोड़ की धनराशि से 20 कार्य संपन्न कराए गए हैं। कुल दो करोड़ 88 लाख रुपये क्षेत्र पंचायत के कार्य में खर्च किए गए हैं। बीईओ संजय राय ने शिक्षा व सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजर्षि त्रिपाठी ने स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एडीओ पंचायत राजेंद्र कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन, एडीओ समाज कल्याण रुबी सिंह ने पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जेई जल निगम सौरभ कुमार ने पेयजल योेजना का ब्योरा प्रस्तुत किया तो सलामुद्दीन ने लालपुर, अमरेश कुमार ने दुर्गापुर नौबस्ता, दुर्गेश कुमार ने बनमऊ और सुनील कुमार ने लौहरपुर में पानी टंकी से जलापूर्ति न होने पर नाराजगी जताई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति आशीष सिंह ने खाद के कालाबाजारी किए जाने और समितियों में संचालित धान क्रय केंद्र पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर डब्बू चौहान, साजिद, राममूर्ति निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed