फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ambulance drivers commotion at CHC

एंबुलेंस चालकों का सीएचसी पर हंगामा

Mon, 29 Feb 2016 11:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस 108 व 102 के चालकों व उनके अन्य सहयोगियों ने सीएचसी बनीकोडर में जमकर हंगामा किया और सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भला बुरा कहने के साथ ही चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


ब्लॉक बनीकोडर अंतर्गत चलने वाली 108 व 102 एम्बूलेंस के चालक पिछले कई महीनों से अस्पताल के एक कक्ष में रहते हैं । इन्हें कक्ष छोड़ने के लिए नोटिस दिया गया था। एंबुलेंस चालक नोटिस मिलने के बावजूद कक्ष से अपना सामान निकाल कर खाली नहीं कर रहे थे। सोमवार को एंबुलेंस का एमटी प्रमोद कुमार यादव कुछ कागजातों पर अधीक्षक के हस्ताक्षर बनवाने उनके पास गया था। उस समय वह दूसरे जरूरी कार्य में व्यस्त थे। जब मुलाकात हुई तो अधीक्षक ने उसे संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के पास भेज दिया। इस बात को लेकर एंबुलेंस कर्मी अभद्रता करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे नाराज चालकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


सभी एंबुलेंस कर्मी एकत्र होकर अधीक्षक के कक्ष में आकर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में भी एंबुलेंस चालक शोर शराबा करते रहे। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया । इसके बाद पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों के समक्ष सीएचसी में रहने वाले एंबुलेंस कर्मियों को बुलाकर उनको कक्ष से बाहर निकलवा दिया गया। घटना की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को दी गईं। इस कृत्य को गलत बताते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। इधर सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह भी सीएचसी पहुंच गये और एंबुलेंस सेवा से जुड़े लोग भी मौके पर आ गये। सभी एंबुलेंस कर्मियों ने माफी मांगी इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed