{"_id":"af0ce10f60ee1b53f94a12082c0981e4","slug":"amar-in-the-hearts-of-the-mulayam-look-good-beni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के दिल में ही अच्छे लगते अमर : बेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के दिल में ही अच्छे लगते अमर : बेनी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का कमजोर होना देश के लिए घातक है। मजबूत विपक्ष ही सरकार पर अंकुश लगाता है। यह बात सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सोच अच्छी है लेकिन प्रदेश सरकार ठीक काम नहीं कर रही है। कहा अमर सिंह मुलायम के दिल में ही रहें, वो वहीं अच्छे लगते हैं।
बेनी प्रसाद वर्मा सोमवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। एक वेबसाइट पर पार्टी बदलने की खबर चलने को उन्होंने निराधार बताया। मैंने 2007 जब सपा छोड़ी तो उसके दो साल तक मैं किसी पार्टी में नहीं शामिल हुआ। 2009 में कांग्रेस में बहुत सोच विचार का शामिल हुआ। अब कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा। प्रदेश में बिहार की तर्ज पर गठबंधन के सवाल पर कहा कि गठबंधन तब होता है जब चुनाव में एक साल से कम समय बचा हो।
कांग्रेस के मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने की बात पर बोले कि मुख्यमंत्री बनना होता तो 1990 में बन गया होता। तब प्लेट में सजाकर मिल रही थी कुर्सी। लेकिन कुर्सी से ज्यादा महत्वपूर्ण थी मुलायम से दोस्ती। कहा कि आज भी मुलायम के जन्म दिन पर उनको बधाई देता हूं। प्रदेश सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए बोले अखिलेश की सोच अच्छी है लेकिन सरकार सही दिशा में नहीं जा रही है। अमर सिंह के सवाल पर हंसते हुए बोले कि वो मुलायम के दिल में रहें वो वहीं अच्छे लगते हैं।