फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Alam arrived to enter into court marriage with Hindu woman but thrashed by lawyers In Barabanki

UP News: हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा आलम, वकीलों ने धुना; पुलिस ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 19 Jun 2026 08:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 08:06 PM IST
सार

बाराबंकी में आलम हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा। वकीलों ने पकड़कर जमकर धुना। कचहरी में जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। रामनगर पुलिस की कस्टडी में युवक-युवती हैं। तनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Alam arrived to enter into court marriage with Hindu woman but thrashed by lawyers In Barabanki
Demo Image. - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज करने पहुंचे आलम को वकीलों ने जमकर पीटा। इसी बीच कचहरी पुलिस वहां पहुंच गई। बवाल के बीच दोनों को वहां से सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कचहरी परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। उधर, युवती के भाई की तहरीर पर आलम के खिलाफ रामनगर कोतवाली में धर्मांतरण के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दोनों दोपहर करीब 2.00 बजे कोर्ट मैरिज के लिए वकील के पास पहुंचे। वहां मौजूद दूसरे वकीलों को शंका हुई तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। जब ये पता चला कि आलम हिंदू युवती से शादी करने आया है तो माहौल गरमा गया। कुछ ही देर में वकीलों की भीड़ एकत्रित हो गई और उन्होंने आलम को पीटना शुरू कर दिया। ये बात कचहरी चौकी पुलिस को पता चली तो शहर कोतवाल को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने वहां से निकालकर कोतवाली भेजा

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह कचहरी पहुंचे और दोनों को वहां से निकालकर कोतवाली भेजा। कचहरी में शांति व्यवस्था के लिए देर शाम तक पुलिस बल तैनात रहा। युवक और युवती रामनगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसएचओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। युवक अपना नाम आलम बता रहा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में पैनी नजर रखने के लिए पुलिस बल का अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र की चूक, नहीं लगी गुपचुप कोर्ट मैरिज की भनक

रामनगर के भिन्न समुदाय के युवक-युवती का चुपचाप कचहरी पहुंच जाना और स्थानीय पुलिस व खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक न लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। संवेदनशील इलाकों में इस तरह के मामलों को लेकर शासन के कड़े निर्देश हैं। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इनपुट न मिलना पुलिसिंग पर सवालिया निशान लगाता है। वकीलों के हंगामे के बाद जागे प्रशासन ने अब आनन-फानन में दोनों के मोहल्लों में एहतियातन गश्त बढ़ा दी है।

अवैध धर्मांतरण रोधी कानून के बाद शिकंजा

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बाद से पुलिस पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसके पहले देवा, फतेहपुर और जहांगीराबाद जैसे संवेदनशील इलाकों में पहचान बदलकर युवतियों को फंसाने के मामले तूल पकड़ चुके हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इस मामले के पीछे भी कोई सुनियोजित नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।


पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि धर्मांतरण के प्रयास के प्रकरण में रामनगर के युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed