फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   akhilesh yadav

योगी राज में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित : अखिलेश

Sun, 21 Feb 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
बाराबंकी। देवा के ग्राम मैनाहार में जैदपुर विधायक गौरव रावत के विवाह उपरांत वर-बधु को आशीर्वाद द? - फोटो : BARABANKI
देवा (बाराबंकी)। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भाषा ही ठोको है। यहां कौन किसको ठोक दे कुछ पता नहीं। योगी राज में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। किसान दुखी हैं, निराश हैं, सरकार से खुश नही हैं। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सरकार के पास कोई तैयारी नहीं है। सपा की सरकार बनी तो सभी को मुफ्त कोरोना का टीका लगेगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को सपा विधायक गौरव रावत के घर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि सरकार की सही नीति न होने के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा और न ही महिलाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री लखनऊ से बाहर आकर किसान से पूछ लें कि क्या उन्हें धान खरीद का पूरा पैसा मिला। तब असलियत का पता चलेगा। महंगाई इतने चरम पर है कि अब आलू किसान भी बर्बाद होगा।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में शिवपाल के साथ चुनाव लड़ने के दावे पर कहा कि सबके लिए सपा के दरवाजे खुले हैं। किसान आंदोलन के दौरान 10 हजार सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे सरकार वापस लें। अखिलेश के स्वागत के लिए करुणेश द्विवेदी (केडी), पूर्व सपा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, रमेश वर्मा, ओम प्रभा, प्रीतम वर्मा,ताज बाबा राईन, दानिस, हुमायुं नईम खां सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बनने के बाद विवाह होना सौभाग्य की बात
सपा विधायक गौरव रावत के विवाह के बाद आशीर्वाद देने घर पहुंचे सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि जब वह विधायक बन जाए और उसके बाद उसका विवाह हो। शनिवार दोपहर विधायक गौरव रावत के घर पहुंचकर वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, अरविंद सिंह गोप, राकेश वर्मा, विधायक धर्मराज सिंह यादव, एमएलसी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष अयाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed