{"_id":"6127e55c8ebc3e264c115738","slug":"agriculture-barabanki-news-lko5928895128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिर्फ दो-दो मंडल के जिलों की एक दिन होगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिर्फ दो-दो मंडल के जिलों की एक दिन होगी बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कृषि यंत्रीकरण अनुदान योजना में प्रदेश भर में एक साथ बुकिंग की व्यवस्था में आखिरकार बदलाव किया गया है। अब दो-दो मंडल के जिलों की एक दिन में ऑनलाइन बुकिंग होगी। यह निर्णय अफसरों के सुझाव व कृषि मंत्री के हस्ताक्षेप के बाद लिया गया। अब बाराबंकी में कस्टम हायरिंग समेत अन्य बड़े यंत्रों की बुकिंग सात सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी।
कृषि यंत्रों की अनुदान योजना की बुकिंग में गडबड़झाला को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘साइट खुली नहीं कृषि यंत्रों की बुकिंग फुल’ को कृषि मंत्री ने संज्ञान लिया। बड़े कृषि यंत्रों की बुकिंग पर रोक लगाते हुए सुझाव मांगे थे। इस पर अधिकारियों ने बताया कि एक साथ पूरे प्रदेश की बुकिंग होने पर अधिक लोड से साइट क्रैश हो जाती है। जिससे दिक्कतें आती है।
ऐसे में मंडलवार बुकिंग की व्यवस्था से पारदर्शिता लाई जा सकती है। कृषि मंत्री के आदेश के बाद अब दो-दो मंडल के जिलों की बुकिंग की व्यवस्था कर आदेश जारी कर दिया गया है। सात सितंबर को अयोध्या मंडल में कृषि यंत्रों की बुकिंग होने के लिए साइट सुबह 11 बजे ओपेन होगी। इस बात की पुष्टि उपकृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने की। (संवाद)