फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After the death of the student, the road was blocked and a protest was held

Barabanki News: छात्रा की मौत के बाद सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
After the death of the student, the road was blocked and a protest was held
ज़ैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के पनिहल गांव की निवासी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा की लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में इलाज दौरान मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचने पर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। नाराज लोगों ने हैदरगढ-बाराबंकी मार्ग पर मेंहदीपुर हरख में सड़क पर जाम लगाकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाईयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शीघ्र उनकी गिरफ्तारी का भरोसा दिला कर विरोध प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन

मृतका की मां ने मंगलवार को जैदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव निवासी दो भाईयों अभिषेक व अमन वर्मा ने उनकी पुत्री के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे व जेवरात भी ले लिए थे। आरोप है कि 25 जुलाई को रुपये व जेवर वापस करने के बहाने घर बुलाया और जबरन उसे कीटनाशक पिला दिया। हालत बिगड़ने पर पहले उसे निजी चिकित्सालय फिर लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजन व गांव वालों ने हरख चौराहे पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज लोग आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष जैदपुर संतोष कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सतरिख डीके सिंह ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाने के साथ उनकी शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिला कर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed