फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After delimitation, 24 thousand voters decreased in 11 wards of DDC

Barabanki News: परिसीमन बाद डीडीसी के 11 वार्डाें में कम हुए 24 हजार मतदाता

Sat, 09 Aug 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
After delimitation, 24 thousand voters decreased in 11 wards of DDC
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को लेकर चल रही परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके चलते जिला पंचायत सदस्य के 11 वार्डों में आंशिक बदलाव हुआ है। इससे 24 हजार मतदाता कम हो गए हैं। यह मतदाता अब नगर निकायों का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान इनके नाम जिला पंचायत सदस्य की मतदाता सूचियों से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 57 पदों काे भले ही पहले की तरह बरकरार रखा गया हो परंतु परिसीमन के बाद मतदाताओं की संख्या जरूर कम हो गई है। क्योंकि जिले के छह ग्राम पंचायतों फतेहपुर की देवखरिया, खपपुरवा खानपुर, कटघरा, फतेहपुर देहात, हरख की जैदपुर देहात और हैदरगढ़ की मोहिउद्दीन सराय को सुबेहा नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया है। इसके अलावा रामनगर की बुढ़वल, भरसवां, सिरकौली, रामपुर महासिंह, कटियारा, फतेहपुर की संदूपुर, जरखा, हैदरगढ़ की खानपुर, पलिया, थलवारा में आंशिक बदलाव के कारण जिला पंचायत सदस्य के 11 वार्डों में 24,098 मतदाता कम हो जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने बताया कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

फतेहपुर प्रथम में सबसे कम मतदाता
जिला पंचायत सदस्य फतेहपुर प्रथम में परिसीमन से पहले जहां मतदाताओं की संख्या 51670 हुआ करती थी वहीं परिसीमन के बाद अब यहां पर मतदाताओं की संख्या 45558 ही रह गई है। इसी प्रकार रामनगर तृतीय से सबसे कम महज 96 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीसी क्षेत्र पहले मतदाता अब मतदाता कमी
रामनगर प्रथम 50247 48728 1519
रामनगर द्वितीय 51966 50945 1021
रामनगर तृतीय 52643 52547 96
सूरतगंज चतुर्थ 51715 47707 4008
फतेहपुर प्रथम 51670 45558 6112
फतेहपुर तृतीय 47343 46215 1128
फतेहपुर चतुर्थ 47850 47373 485
हरख प्रथम 49692 47747 1945
सिद्धौर प्रथम 47837 45968 1869
हैदरगढ़ प्रथम 50834 49295 1539
हैदरगढ़ चतुर्थ 50888 46512 4376
--------------------------------------------------------
कुल योग 5,52, 693 5, 28, 595 24098
--------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed