{"_id":"644a6399d13d9e47f5058ff6","slug":"adverse-entry-to-six-secretaries-on-negligence-barabanki-news-c-13-1-204375-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लापरवाही पर छह सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लापरवाही पर छह सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि
Thu, 27 Apr 2023 05:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 27 Apr 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
11 के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीओ को लिखा पत्र
सामुदायिक शौचालय के सत्यापन में मिली थी अनियमितता
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन के दौरान निर्माण कार्यों में अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके लिए संबंधित सचिवों को नोटिस जारी कर सुधार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी सुधार न होने पर छह ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि 11 के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र लिखा गया है।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में निर्मित कराए गए सामुदायिक शौचालयों का डीपीआरओ रोहित भारती ने करीब दो माह पूर्व सत्यापन कराया था। इस दौरान कहीं टाइलीकरण का काम अधूरा मिला था तो कहीं पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी। इसके अलावा विद्युतीकरण, सोख्ता गड्ढा जैसे तमाम कार्य अधूरे मिले थे। इस पर पचास से अधिक सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। साथ ही कमियों के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया था।
इसके बाद भी तमाम सचिवों ने निराकरण कराते हुए आख्या उपलब्ध नहीं कराई है। इस पर डीपीआरओ ने विकास खंड सूरतगंज के पिपरी, बतनेरा, विझला, फतेहपुर के धौसार, दरियाबाद के रामपुर रायसाहब व सिरौली गौसपुर के खलसापुर के ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं फतेहपुर की नकटौली, सिहाली, बंकी के बीजेमऊ, दरियाबाद के कुशफर, जदवापुर, त्रिवेदीगंज के खेमीपुर, अखैयापुर, बनीकोडर के तासीपुर, भुड़ेहरी, पूरेडलई के मंगरौड़ा और पानापुर के ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र लिखा गया है। डीपीआरओ ने बताया कि कई बार निर्देशों के बाद भी सुधार न होने पर कार्रवाई की गई है।