{"_id":"5e5ffcf98ebc3eebc14930ee","slug":"adultration-barabanki-news-lko5120747132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायरी डेट का 33 क्विंटल मैदा और 11 क्विंटल तेल सीज 20-35-07","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायरी डेट का 33 क्विंटल मैदा और 11 क्विंटल तेल सीज 20-35-07
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। होली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम जिले में लगातार छापा मार रही है। बुधवार को भी टीम ने सफेदाबाद में जहां एक बिस्कुट फैक्टरी से एक्सपायरी डेट का 33 क्विंटल मैदा सीज किया, वहीं खाद्य सामग्री के नमूने भी भरे। इसके अलावा कुर्सी इंड्रस्ट्रियल एरिया में भी छापा मारकर दो स्थानों से 19 क्विंटल तेल सीज किया। होली से पहले घटिया सामग्री से तैयार की जाने वाली खाद्य सामग्री को लेकर विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने बताया कि बुधवार को सबसे पहले सफेदाबाद स्थित स्वास्तिक बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में छापा मारा गया। यहां पर एक्सपायरी डेट का 33 क्विंटल मैदा बरामद किया गया जबकि बिस्कुट के तीन और निर्माण सामग्री के पांच नमूनों को भरा गया।
एक्सपायर्ड मैदे की कीमत करीब 76 हजार रुपये है। इसके अलावा यहां से 275 किलोग्राम अमोनियम बी कार्बोनेट भी सीज किया गया है। विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
टीम ने इसके बाद कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से जहां 11 क्विंटल तेल सीज किया, वहीं चार के नमूने भी भरे। टीम ने सबसे पहले जेेपी एंड कंपनी से खाद्य तेल के दो नमूनों को भरा। इसके अलावा लगभग तीन क्विंटल तेल भी सीज किया। विभाग के अनुसार इस तेल को होली को देखते हुए मिठाई आदि में खपाने की तैयारी चल रही थी।
इसके बाद एफएसडीए की टीम ने फायर्म फेबकॉन फैक्टरी से भी तेल के दो नमूनों को भरते हुुए यहां से भी लगभग आठ क्विंटल तेल सीज किया। इसकी कीमत एक लाख 26 हजार रुपये बताई गई है।