{"_id":"69949b471a16d46a290ad580","slug":"ado-panchayat-receives-threatening-calls-and-messages-fir-lodged-barabanki-news-c-315-1-brb1001-159182-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एडीओ पंचायत को धमकी भरे कॉल और संदेश, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एडीओ पंचायत को धमकी भरे कॉल और संदेश, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 17 Feb 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सूरतगंज। स्थानीय ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत पुष्पा मिश्रा ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भरे कॉल और एसएमएस भेजने का मामला सामने आया है। एडीओ की शिकायत पर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
एडीओ पंचायत के अनुसार छह जनवरी 2026 को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें उन्हें अमर्यादित भाषा में धमकी दी गई। यह घटना यहीं नहीं रुकी, बल्कि 15 फरवरी की रात्रि में एक दूसरे अज्ञात नंबर से उन्हें एसएमएस के माध्यम से भी अपमानजनक संदेश भेजे गए। इन संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ संलग्न किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस वर्तमान में धमकी भरे कॉल और संदेशों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन के आधार पर गहन जांच कर रही है।