फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   adnan becomes district topper in isc result

आईएससी 12वीं में अदनान पहले तो यश झा को मिला दूसरा स्थान

Mon, 25 Jul 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
adnan becomes district topper in isc result
बाराबंकी। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) 12वीं क्लास का रविवार की शाम परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें जिले के किंग जार्ज इंटर कॉलेज के छात्र अदनान 95.7 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने। आनंद भवन इंटर कॉलेज के छात्र यश झा 95.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व इसी कॉलेज की 95 फीसदी अंक पाने वाली छात्रा सरिया जेहरा, छात्र उदय निगम व अनुभव गुप्ता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। आईएससी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जिले में आईएससी के पांच कॉलेजों में 12वीं में पंजीकृत 189 छात्र-छात्राओं में 187 परीक्षा में शामिल हुए थे। रविवार को आए परीक्षा परिणाम में सभी छात्र उत्तीर्ण हो गए। परीक्षा परिणाम के बाद कॉलेज से लेकर मेधावियों के घर तक जश्न का माहौल रहा। किंग जार्ज इंटर कॉलेज के छात्र मो. अदनान 95.7 प्रतिशत अंक के साथ जिले के टॉपर बने। इस कॉलेज के परीक्षा में शामिल हुए सभी 74 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इसमें से छह छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किये तो तीन छात्र जिले की टॉपटेन सूची में शामिल हुए। वहीं आनंद भवन इंटर कॉलेज के छात्र यश झा ने 95.25 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस कॉलेज के सभी 85 छात्र सफल हुए तो 15 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये। 11 ने जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई। ग्रीन फील्ड इंटर कॉलेज के सभी 19 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस कॉलेज में अधिकतम 88 प्रतिशत अंक छात्रों को मिले। वहीं सागर नर्चर कॉलेज के दोनों छात्र सफल तो हुए मगर, 74 फीसदी अंक ही हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेदाबाद स्थित एनसी कॉलेज के भी सात बच्चे उत्तीर्ण हुए। रविवार को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बच्चे लैपटॉप व कंप्यूटर से चिपक गए। अवकाश के दिन शिक्षक भी कॉलेज पहुंचे। परीक्षा परिणाम आने के बाद कॉलेज में जश्न शुरू हो गया। मेधावी छात्रों को परिवारीजनों के साथ कॉलेज बुलाया गया। जहां प्रधानाचार्यों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
आईएससी बोर्ड के जिले के टॉपर
मेधावी प्राप्तांक प्रतिशत कॉलेज
मो. अदनान 95.7 किंग जार्ज इंटर कॉलेज कमरियाबाग
यश झा 95.25 आनंद भवन स्कूल
सरिया जेहरा 95 आनंद भवन स्कूल
उदय निगम 95 आनंद भवन स्कूल
अनुभव गुप्ता 95 आनंद भवन स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed