{"_id":"617d99cbf7a06550733eb043","slug":"admission-barabanki-news-lko602517199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 137 सीटें रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 137 सीटें रिक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभी 137 सीटें रिक्त हैं। एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग चल रही है। शनिवार को हुई काउंसिलिंग में 40 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 200 सीटें बढ़ा दी गई हैं। इसमें प्रवेश के लिए अब 800 सीटें हो गई हैं। अभी तक 663 छात्र-छात्राओं ने प्रवेेेश ले लिया है। अभी 137 सीटें रिक्त हैं। बीए प्रथम वर्ष में छात्रों के लिए 2419 रुपये और छात्राओं के लिए 2287 रुपये फीस है।
वहीं एमए प्रथम वर्ष में अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास सभी में 60-60 सीटें हैं। प्रवेश के लिए आवेदन आए हैं और मेरिट में आए छात्र छात्राओं की काउंसिलिंग चल रही है। शनिवार को एमए प्रथम वर्ष में हिंदी व समाजशास्त्र विषय के लिए काउंसिलिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं की काउंसिलिंग प्रक्रिया पुस्तकालय में हुई। सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं को सभी शैक्षणिक प्रपत्रों की मूल की जांच की गई। काउंसिलिंग के बाद हिंदी विषय में 12 और समाजशास्त्र में 28 छात्र-छात्राओें ने प्रवेश लिया। (संवाद)