{"_id":"6a7635d81e1ea6e65b0fdbe9","slug":"action-will-be-taken-against-doctors-who-prescribe-medicines-available-outside-barabanki-news-c-315-1-slko1014-176478-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
Sat, 08 Aug 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की महंगी कमीशन वाली दवाएं लिखने वाले चिकित्सकों पर अब अस्पताल प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए मरीजों से भी सहयोग मांगा गया है।
अमर उजाला द्वारा इस मामले को प्रमुखता से उजागर करने के बाद चेते सीएमएस डॉ. जेपी मौर्या ने शुक्रवार को ओपीडी का निरीक्षण कर चिकित्सकों को बाहर की दवाएं न लिखने की हिदायत दी। उन्होंने मरीजों से अपील की कि यदि कोई चिकित्सक ओपीडी में बाहर की दवाएं लिखता है तो इसकी शिकायत उनसे करें।
जिला अस्पताल में सस्ते व सुलभ इलाज की आस में जाने वाले मरीजों को चिकित्सक कमीशन के चक्कर में बाजार में बिकने वाली महंगी ब्रांडेड दवाएं लिख कर खरीदने के लिए विवश कर रहे हैं। सीएमएस ने शुक्रवार को महिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह और पैथोलाॅजी प्रभारी डॉ. वीपी सिंह के साथ ओपीडी का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को किसी भी हालात में मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखने की ताकीद की। बहुत जरूरी होने पर सिर्फ जनऔषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाएं ही परचे पर लिखने की सलाह भी दी। इस दौरान टीम में मौजूद चिकित्सकों ने ओपीडी से बाहर निकलने वाले कई मरीजों के परचे की जांच कर परख की, कहीं उन्हें बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही हैं। (संवाद)