फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   action

नौ गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 02 Jun 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
action
बाराबंकी। गेहूं खरीद मेंलापरवाही बरतने वाले जिले के नौ केंद्र प्रभारियों को जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उनसे जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

सहकारी संघ नवाबपुर के केंद्र प्रभारी रजा हैदर पर गेहूं खरीद में रुचि नहीं लेने का आरोप है। निर्धारित लक्ष्य 16 सौ एमटी के सापेक्ष महज 18 एमटी गेहूं की खरीद की गई। सहकारी संघ मुबारकपुर के प्रभारी जगदीश प्रसाद वर्मा ने 12 सौ एमटी के सापेक्ष 94 एमटी ही खरीद की। मामापुर कुसुंभा के प्रभारी जितेन्द्र वर्मा भी गेहूं खरीद में लापरवाही बरत रहे हैं। जितेंद्र ने निर्धारित लक्ष्य 13 सौ एमटी के सापेक्ष अभी तक महज 53 एमटी ही गेहूं की खरीद की गई। सहकारी संघ देवा के प्रभारी बृजेश कुुमार ने 12 सौ एमटी के सापेक्ष मात तीन एमटी की खरीद की है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मुबाकरपुर के केंद्र प्रभारी वरुण मिश्रा ने 12 सौ के सापेक्ष 54 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम डिघावां के राजितराम वर्मा ने दो हजार एमटी के सापेक्ष 72 एमटी, नवाबपुर के रामअजोर ने दो हजार के सापेक्ष 34 एमटी, बाहूंपुर के समरबहादुर ने एक हजार के सापेक्ष 20 एमटी और यूपी एग्रो के राम सुयस चौधरी ने 1750 एमटी के सापेक्ष महज 77 एमटी गेहूं की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए जवाब तलब किया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी का कहना है कि खरीद में कई केंद्र प्रभारी लापरवाही बरत रहे हैं। इस जिलाधिकारी ने सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed