फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   acid attack

घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर फेंका तेजाब, गंभीर

Mon, 01 Jul 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
acid attack
बाराबंकी। गांव के बाहर चक्की पर सो रहे एक बुजुर्ग पर रविवार तड़के तेजाब फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामसनेहीघाट क्षेत्र के गोरपुर गांव निवासी जसकरन (65) ने घटना के संबंध में एक तहरीर दी है। जसकरन का कहना है कि वे शनिवार रात गांव के बाहर चक्की पर सोए थे। भोर में किसी ने उन पर तेजाब फेंक दिया। उससे जसकरन झुलस गए। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जसकरन को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है। बुजुर्ग व उसके परिवारीजनों ने तेजाब फेेंकने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed