{"_id":"62c1df8db6ac47651c0fbdd0","slug":"accused-of-cheating-of-crores-taken-on-remand-barabanki-news-lko6380038131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर लिया गया करोड़ों की ठगी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड पर लिया गया करोड़ों की ठगी का आरोपी
विज्ञापन
बाराबंकी। सोसाइटी बनाकर करीब आठ हजार लोगों से 200 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को पुलिस ने 28 घंटे की रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने बाराबंकी समेत कई अन्य जिलों से कुछ प्रपत्र कब्जे में लिए हैं। मामले की छानबीन तेज हो गई है।
शहर के मोहल्ला रफीनगर निवासी अतुल वर्मा बीमा कंपनी में अधिकारी है। अतुल पर जालसाजी के कई केस दर्ज हैं। अतुल ने अपने परिवार व मित्रों के नाम पर सोसाइटी बनाकर लोगों से दैनिक व मासिक किस्तों में रकम जमा कराई। करीब आठ हजार लोगों से 200 करोड़ रुपये जमा कराने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने 29 जून को अतुल को गिरफ्तार किया था। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अतुल को 28 घंटे की रिमांड पर ले लिया। अतुल को लेकर पुलिस लखनऊ भी गई। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि छानबीन में कंपनी के कुछ प्रपत्र मिले है। जांच की जा रही है।