{"_id":"ddbc0fef0f1dbd34d8569c4d4a72babc","slug":"accidental-death-of-fertilizer-dealer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में खाद व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में खाद व्यापारी की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली अंतर्गत हाईवे पर कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस्ती जिले के रहने वाले एक खाद व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका बेटा, बहू व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते तीनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाईवे पर जैदपुर बाईपास के पास कार में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार सवार बस्ती जिले ग्राम व थाना हरैया के रहने वाले खाद व्यापारी रामबचन सिंह(60) पुत्र शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ जा रही बहू अंकाक्षा सिंह(22), बेटा प्रवीन कुमार(24) व कार चालक आनंद प्रताप सिंह(30) पुत्र गंगाराम घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार हादसे में घायल व्यापारी की बहू गर्भवती है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताते हैं कि खाद व्यापारी अपने परिवार के साथ लखनऊ में एक चिकित्सक के यहां इलाज के लिए जा रहे थे तभी इस हादसे का शिकार हो गए। कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है जिसकी तलाश की जा रही है।