{"_id":"64d3ebc7cd9727d10c069337","slug":"accident-death-barabanki-news-c-315-1-brp1007-2309-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर बीते मंगलवार की देर रात एक ट्रक ने लखनऊ की ओर से आ रहे ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक की मौत मौके पर ही जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर ऑटो सवार मृतक सवारी की शिनाख्त में जुटी है।
इंदिरा नगर, लखनऊ निवासी सलमान गाजी का तिपहिया ऑटो कैलाश (35) पुत्र परसादी निवासी पूरनपुर थाना रामपुर मथुरा हाल पता मड़ियाव लखनऊ किराए पर चलाता था। मंगलवार की देर रात रात कैलाश पॉलीटेक्निक चौराहे से एक सवारी लेकर कुर्सी जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुर्सी थाना क्षेत्र की चौकी उमरा क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर अलीपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ऑटो व ट्रक खंभे से जा टकराए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक व उसमें बैठी सवारी को बाहर निकाला। इस दौरान ऑटो सवार एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो चालक को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ऑटो में सवार मृतक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कैलाश के परिवार में कोहराम
मृतक चालक कैलाश के परिवार में पत्नी शर्मा देवी के अलावा तीन पुत्र सतीश, मोनू व हिमांशु हैं। कैलाश ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। हादसे की जानकारी के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।