{"_id":"5da4c1818ebc3e93a629b656","slug":"accident-barabanki-news-lko4869105112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के चक्कर में गई दो लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के चक्कर में गई दो लोगों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मोबाइल फोन के चक्कर में जिले में दो लोगों की जान चली गई। दरियाबाद क्षेत्र में ईयरफोन लगाकर मोबाइल से गाना सुनते हुए रेल पटरी पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई तो रामनगर इलाके में मोबाइल फोन चार्ज करने के दौरान करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम नेवली दनापुर निवासी लवकुश (20) सोमवार सुबह खेत जा रहा था। इस दौरान वह ईयरफोन लगाकर मोबाइल फोन पर गाना सुन रहा था। रेलवे लाइन पार करने के दौरान अयोध्या की तरफ से एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ईयरफोन लगा होने के चलते उसे ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुनाई दी जिससे लवकुश उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन को आता देख आसपास मौजूद कुछ लोगों ने लवकुश को आवाज दी लेकिन कान में हैंडफ्री डिवाइस लगी होने के चलते उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी सिंह ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई। युवक ट्रेन की चपेट में आने के बाद कुछ दूर तक घिसटता चला गया। ड्राइवर ने कुछ दूर पर ट्रेन रोकी और काऊ कैचर से युवक के क्षत विक्षत शव को अलग किया। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर रामनगर क्षेत्र के कटका गांव निवासी रामसरन (52) सोमवार सुबह घर में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रहे थे। इस दौरान उतरे करंट की चपेट में आकर रामसरन की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे तक पड़ोसियों ने रामसरन को नहीं देखा तो घर में आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा तो हादसे की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस व रामसरन के पुत्र पुत्तन को जानकारी दी। पुत्तन ने बताया कि वह लखनऊ में नौकरी करता है। उसके पिता घर पर अकेले रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि रामसरन ने कमरे में कपड़े टांगने के लिए लोहे का तार लगा रखा था। आशंका है कि मोबाइल फोन चार्ज करने के दौरान उसी तार में उतरे करंट से यह हादसा हुआ। रामनगर प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।