{"_id":"5d1ba5838ebc3e3c655a230f","slug":"accident-barabanki-news-lko4685465120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा की टंकी फटी, पति, पत्नी व बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा की टंकी फटी, पति, पत्नी व बेटा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मेंथा की फसल की पेराई के दौरान मंगलवार सुबह टंकी फटने से पति, पत्नी के साथ बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह हादसा टिकैतनगर क्षेत्र के सेवढ़ा गांव में हुआ। मंगलवार सुबह गांव के विष्णु वर्मा मेंथा की फसल की पेराई कर रहे थे। विष्णु की पत्नी लीलावती व 10 वर्षीय बेटा वहीं पर बैठा था। पेराई के दौरान अचानक टंकी फट गई। टंकी फटने से पति, पत्नी व बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जिले में तीन माह के दौरान मेंथा की टंकी फटने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। फतेहपुर, सफदरगंज व बदोसराय इलाके में हुए हादसों में 15 लोग झुलस चुके हैं।