फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Mon, 01 Jul 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मां-बेटे घायल हुए हैं। मृतकों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी। टिकैतनगर क्षेत्र में हादसे के बाद भागने की कोशिश में ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना टिकैतनगर क्षेत्र के बादशाहनगर निवासी महेश (25) अपनी मां रामदेई (45) व बहन कृष्णा (17) के साथ रविवार शाम बाइक से भिटरिया दवा लेने आ रहा था। भिटरिया- दरियाबाद मार्ग पर बेलहा चौराहे के निकट एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कृष्णा की मौत हो गई। मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल मां-बेटे को सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

टिकैतनगर थाना क्षेत्र में भेलसर मार्ग पर रविवार सुबह बारिनबाग निवासी ललितराम की पत्नी रामरती (55) टहलने निकली थी। तेज रफ्तार एक ट्रक ने रामरती को टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भागने के प्रयास में ट्रक सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। जानकारी पर आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने तक चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन ट्रक चालक का पता नहीं लग सका। उधर शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर शनिवार रात एक युवक घायल हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई है। करीब 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed