{"_id":"680bf2c2f6cc7fd25809bf3f","slug":"aashu-ayush-and-ankit-won-barabanki-news-c-315-1-brb1001-138005-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आशू, आयुष व अंकित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आशू, आयुष व अंकित ने मारी बाजी
Sat, 26 Apr 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शहर स्थित जीआईसी में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुजाता ठाकुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशू, द्वितीय विनीत कुमार तथा तृतीय स्थान अनमोल रतन ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में आयुष प्रथम, दीपांशु द्वितीय तथा अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में अंकित कश्यप को प्रथम, लकी कश्यप को द्वितीय तथा असद इकबाल को तृतीय स्थान मिला।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुजाता ठाकुर ने छात्रों को मलेरिया से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मच्छर ठहरे हुए पानी में अंडे देते हैं। इसलिए हमें घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला मलेरिया विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक त्रिलोकीनाथ यादव, संदीप कुमार सिंह, नीलम देवी, राम सुरेश यादव, कृष्ण देव, डॉ. रेनू शुक्ला, उदयवीर सिंह, राजलक्ष्मी सिंह, आशा देवी एवं छात्र मौजूद रहे।