{"_id":"698f8303c353cbbbb208c8ba","slug":"aadhaar-could-not-be-made-for-five-thousand-children-barabanki-news-c-315-1-brp1005-158810-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पांच हजार बच्चों के नहीं बन सके आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पांच हजार बच्चों के नहीं बन सके आधार
Sat, 14 Feb 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पुराने आधार कार्ड अपडेट व नए आधार कार्ड न बनने से बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकारी सुविधाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। जिले में 2618 परिषदीय विद्यालयों में करीब चार लाख 80 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। लेकिन करीब पांच हजार बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन सके हैं। जिससे उन्हें सरकार से मिलने वाली मुफ्त ड्रेस, स्वेटर व कापी किताबों की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बच्चों को मुफ्त मिलने वाले स्कूल बैग, ड्रेस, स्वेटर व जूता-मोजा के लिए बच्चों के अभिभावकों के खाते में 11 सौ रुपये की राशि सीधे भेजने की व्यवस्था है। लेकिन करीब पांच हजार बच्चों को आधार कार्ड न बन पाने से इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीएसए नवीन कुमार पाठक का कहना है कि बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिभावकों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है लेकिन फिर भी यह आंकड़ा बढ़ नहीं पा रहा है।
बच्चों के लिए ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग के लिए अभिभावकों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। लेकिन कई अभिभावकों ने ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग खरीदा ही नहीं। कुछ अभिभावकों ने आधा अधूरा सामान खरीद कर औपचारिकता निभा दी। विभाग की ओर से इसकी मॉनीटरिंग नहीं हो रही है।