फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A young man who had gone to Mumbai to earn money fell from a train and died

Barabanki News: मुंबई कमाने निकला युवक ट्रेन से गिरा, मौत

Mon, 23 Jun 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 23 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to Mumbai to earn money fell from a train and died
बाराबंकी। संतकबीर नगर से मुंबई कमाने निकला युवक बाराबंकी-लखनऊ रेलखंड पर सफेदाबाद के पास ट्रेन से गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार शाम जब परिजन शव की शिनाख्त करने पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। जिस उम्मीद के साथ वह घर से निकला था, वो रास्ते में ही टूट गई।
विज्ञापन



घटना रविवार सुबह की है। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर युवक की जेब से आधार कार्ड और 530 रुपये मिले। आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान संतकबीर नगर जिले के सिंघवा निवासी गौतम कुमार (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि गौतम विवाहित था और उसकी एक बेटी है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है, इसलिए वह रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई जा रहा था। राजकीय रेलवे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि वह ट्रेन में चढ़े थे लेकिन कैसे गिर गए, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed