{"_id":"68bf3c69b67399542d0b75e5","slug":"a-young-man-died-in-an-accident-on-ayodhya-highway-his-friend-is-serious-barabanki-news-c-315-1-brp1006-147273-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अयोध्या हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अयोध्या हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
Tue, 09 Sep 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर घायल है। उसे इलाज के लिए केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक अभिनय की दुनिया में अपना भविष्य बनाने की चाह लिए अयोध्या में ऑडिशन देने के बाद देर रात साथी के साथ बाइक से लौट रहा था। हादसे की सूचना के बाद बाराबंकी पहुंचे मृतक के परिजनों की आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी गोविंद भारती (19) अभिनय की शिक्षा ले रहे थे। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह फैजुल्लागंज निवासी अपने साथी अजीत (22) के साथ अयोध्या में एक कार्यक्रम में ऑडिशन देने गए थे। देर रात दोनों साथी बाइक से वापस लखनऊ लौट रहे थे। सफदरगंज क्षेत्र के दादर गांव के पास एक अज्ञात वाहन उनकी बाइक में साइड से टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजीत को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पिता संभारी भारती ने बताया कि गोविंद चार भाई-बहनों में मंझला था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह एक्टिंग में भविष्य बनाने को लेकर समर्पित था। बेटे की आकस्मिक मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चाैरसिया ने बताया कि पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।