{"_id":"68910c4fcd061b063d092142","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-boundary-wall-between-the-fields-barabanki-news-c-315-1-brp1006-145158-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खेत के बीच बनी बाउंड्री से गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खेत के बीच बनी बाउंड्री से गिरे युवक की मौत
Tue, 05 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव में रविवार शाम खेतों के बीच बनी बाउंड्री पर चल रहा युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा। गिरने से उसके सीने और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। युवक ने घटनास्थल से ही अपने दोस्त को फोन कर बुलाया, जिसके बाद दोस्त ने उसे घर पहुंचाया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंजीठा गांव निवासी दिलीप कुमार के दो पुत्रों में बड़ा बेटा सुनील कुमार (28) रविवार शाम को खेत की ओर गया था। गांव में रहने वाले उसके दोस्त अमन ने बताया कि शाम को सुनील ने उसे फोन कर बताया कि वह बाउंड्री से गिर गया है। जब अमन मौके पर पहुंचा, तो सुनील घायल अवस्था में बाउंड्री के सहारे खड़ा था। अमन ने उसे तुरंत घर पहुंचाया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
सुनील अविवाहित था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम पसरा है। शहर कोतवाल आरके राना ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की तरफ से इस मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है।