फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A young man arrived at the woman's house with a weapon and said, "Marry me, or I'll kill you."

Barabanki News: युवती के घर असलहा लेकर पहुंचा युवक, बोला- शादी करो, नहीं तो दे दूंगा जान

Sat, 30 May 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 30 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A young man arrived at the woman's house with a weapon and said, "Marry me, or I'll kill you."
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मिलकर एक युवक पर पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि युवक शादी का दबाव बना रहा है और विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी देता है। पीड़िता अपने एक परिजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि कुछ समय पहले वह जिस स्थान पर काम करती थी, वहां आरोपी युवक भी कार्य करता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और कुछ समय तक संपर्क बना रहा। युवक की शादी हो गई, लेकिन इसके बावजूद उसने युवती का पीछा करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि युवक आए दिन उसके घर के आसपास पहुंच जाता है। हाल ही में वह असलहा लेकर उसके दरवाजे पर खड़ा हो गया और कहने लगा कि शादी कर लो, नहीं तो फांसी लगाकर जान दे दूंगा। युवक की इस हरकत से परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने एसपी को एक फोटो भी दिखाई, जिसमें आरोपी युवक घर के बाहर असलहा लिए खड़ा दिखाई दे रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed