{"_id":"69c19710b855c9e73b0316ba","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-15-lakh-after-being-befriended-on-shaadicom-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162229-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शादी डॉट काम पर दोस्ती कर युवती से डेढ़ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शादी डॉट काम पर दोस्ती कर युवती से डेढ़ लाख ठगे
Tue, 24 Mar 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। वैवाहिक वेबसाइट पर दोस्ती कर शहर की एक युवती को ठगी का शिकार बना लिया गया। आरोपी युवक ने खुद को परेशानी में फंसा बताकर मदद के नाम पर युवती से लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए और फिर मोबाइल बंद कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पैसार इलाके में रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसने वैवाहिक वेबसाइट शादी डॉट काम पर एक युवक से संपर्क किया था। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई।
युवक ने खुद को भरोसेमंद बताते हुए युवती का विश्वास जीत लिया। एक दिन पहले युवक ने कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है। इसके बाद उसने फोन कर बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा है, जहां जांच के दौरान उसका सामान और पैसा जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
खुद को मुसीबत में बताते हुए उसने युवती से तत्काल आर्थिक मदद मांगी। विश्वास में आई युवती ने अलग-अलग किस्तों में आरोपी के बताए खाते में कई बार में करीब डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर किए। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। कितना रुपये की ठगी हुई पता किया जा रहा है।