{"_id":"63be5cabdf0a1e3ad93bd455","slug":"a-truck-catches-fire-in-lonikatra-thana-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: टायर में लगी आग से आग का गोला बना ट्रक, 30 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: टायर में लगी आग से आग का गोला बना ट्रक, 30 लाख रुपये का नुकसान
Wed, 11 Jan 2023 02:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Jan 2023 02:29 PM IST
सार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में लकड़ी लेकर जा रहा एक ट्रक आग का गोला बन गया। हादसे के कारण सुबह छह बजे तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन
ट्रक में यूकेलिप्ट की लकड़ियां रखी गई थीं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर लखनऊ नेशनल हाईवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक आग बुझातीं ट्रक जल गया। करीब 30 लाख रुपए के नुकसान की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के कूरेभार से यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर ट्रक बरेली जा रहा था। ट्रक के चालक ताहिर के अनुसार, लोनीकटरा थाना क्षेत्र में दहिला गांव के पास ट्रक के पिछले टायर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने ट्रक रोका और कुछ कर पाता तब तक आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन
चालक ताहिर और खलासी साजिद ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। करीब 25 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन टायरों में लगी आग बुझने की बजाय भड़कती गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। हालांकि ट्रक में लगी लकड़ी गीली होने के कारण जलने की वजह से सुलगती रही।
विज्ञापन
इस घटना के कारण लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर सुबह करीब छह बजे तक यातायात बाधित रहा। सुबह का समय होने के कारण यातायात कम था। मगर अफरा-तफरी फैल गई। लोनीकटरा के थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूकेलिप्टस की लकड़ी बरेली ले जाई जा रही थी। चालक और खलासी बरेली के ही निवासी हैं।