फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A teenager died in a road accident

सड़क हादसे में किशोर की मौत

Mon, 01 Mar 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
A teenager died in a road accident
देवा (बाराबंकी)। देवा कस्बे में बाइक सवार एक किशोर को आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा चार वर्षीय बालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल बच्चे का उपचार कराकर उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा देवा के मोहल्ला शेख-दो निवासी मोहम्मद कैफ (14) टीपहार निवासी सत्या (4) को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। बताते हैं कि देवा-फतेहपुर मार्ग पर वन विभाग कार्यालय के निकट बाराबंकी की ओर से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली कैफ के ऊपर चढ़ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पास स्थित कोतवाली देवा में लोगों ने हादसे की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल सत्या को सीएचसी देवा भेजा। एसओ प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक रामविलास निवासी बरेठी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed