{"_id":"66a80acd2ef73919490f53d4","slug":"a-separate-profile-should-be-made-for-severely-malnourished-children-barabanki-news-c-315-1-slko1012-121549-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अति कुपोषित बच्चों का बनाया जाए अलग प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अति कुपोषित बच्चों का बनाया जाए अलग प्रोफाइल
Tue, 30 Jul 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिला पोषण समिति, एमडीएम एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें निर्देश दिया कि सभी अति कुपोषित बच्चों की एक अलग प्रोफाइल बनाई जाए।
इसमें बच्चों की समस्त सूचनाओं के साथ कुपोषित होने के कारणों का उल्लेख भी हो। एसीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा पोषण ट्रैकर ऐप पर वजन फीडिंग, सैम बच्चों से संबंधित सूचना, वीएचएसएनडी, एनआरसी प्रगति विवरण अपडेट रखा जाए। उन्होंने पोषण ट्रैक पर समस्त इंडिकेटर की फीडिंग 20 तारीख तक पूर्ण रूप से कराए जाने के निर्देश भी दिया। (संवाद)