फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A playground will be built in every block

Barabanki News: हर ब्लॉक में बनेगा एक खेल मैदान

Sun, 10 Nov 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
A playground will be built in every block
बाराबंकी। गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले के हर ब्लॉक में एक खेल मैदान बनाया जाएगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इसे लेकर सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम द्वारा जारी निर्देशों का तहसील स्तर पर अनुपालन शुरू कराते हुए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले की हर तहसील में जांच के बाद करीब एक हजार बीघे से ज्यादा सीलिंग की जमीन निकली है। इनमें से अब ऐसी जमीन को चिह्नित किया जा रहा है जो विवादित न हो, जिस पर किसी का कब्जा न हो और जिसका विवाद किसी भी अदालत में विचाराधीन न हो।
विज्ञापन


डीएम की ओर से इसको लेकर निर्देश जारी किए जाने के बाद तहसील प्रशासन की ओर से ऐसी जमीनों को चिह्नित करने का काम तेज कर दिया गया है। जमीन चिह्नित होने के बाद जिले के प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम तीन एकड़ जमीन पर खेल का एक मैदान बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में एक खेल मैदान बनाया जाएगा इसके लिए सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। जमीन चिह्नित होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed