{"_id":"690cf86e4bd1b8342503a4ff","slug":"a-notorious-criminal-was-shot-in-an-encounter-his-accomplice-was-also-arrested-barabanki-news-c-315-1-slko1012-151277-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, साथी को भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, साथी को भी दबोचा
Fri, 07 Nov 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और नकदी बरामद की है।
31 अक्तूबर की रात शहर कोतवाली के बाहर खड़ी एक सिपाही की बाइक चोरी हो गई थी। स्वाॅट टीम ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रैक की तो पता चला कि इसके पीछे एक गिरोह का हाथ है। इसी दौरान बुधवार रात बाइक की लोकेशन शहर के निकट समैया नगर के पास मिली। क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात सोमैया नगर के पास दो संदिग्ध युवकों को बाइक से आते देखा। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों तेज रफ्तार से भाग निकले।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो शुगर मिल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों पैदल भागने लगे और खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान लखनऊ के सदरौना कांशीराम कॉलोनी, थाना पारा निवासी रघुवीर पाण्डेय के रूप में हुई। जबकि दूसरा उसका साथी अजय दीक्षित थाना बीबीडी, लखनऊ में रहता है। अजय का मूल निवास बिल्हौर, कानपुर है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
रायबरेली में की थी लूट, कई जिलों में फैला गिरोह
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों अभियुक्त एक संगठित अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं, जो बाराबंकी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, अमेठी और रायबरेली में चोरी व लूट की वारदातें कर चुका है। गिरोह का तीसरा सदस्य शेखुपुर थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी श्यामू रावत पांच नवंबर को ही गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने एक नवंबर को रायबरेली जिले के गुरबख्श थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना को अंजाम दिया था।
रघुवीर पर 14 तो अजय पर सात मुकदमे
रघुवीर पाण्डेय का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। लखनऊ के आशियाना, चिनहट, गोमतीनगर, जानकीपुरम, कृष्णानगर, गोसाईगंज और पारा थानों में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
वह 2021 में लखनऊ पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। वर्ष- 2022 में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई थी। अजय दीक्षित के खिलाफ भी चिनहट, गोमतीनगर और विभूति खंड थानों में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और पुलिस के अनुसार नशे का आदी है। चोरी के बाद बाइकों को बदलकर बेचने में माहिर है।