फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A new bridge will be built at a cost of Rs 5.50 crore.

Barabanki News: 5.50 करोड़ से बनेगा नया पुल

Wed, 06 May 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A new bridge will be built at a cost of Rs 5.50 crore.
बाराबंकी। रामनगर व सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मरकामऊ-चौकाघाट मार्ग पर कटका नाला पर नया पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है। शासन ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये पुल निर्माण के लिए मंजूर कर दिए है। पिछले पांच साल से यहां बता जर्जर पुल हादसों को दावत दे रहा है। बीते साल से तो इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पर रोक है।
विज्ञापन

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर में स्थित चौकाघाट से एक सड़क निकलती है जो मरकामऊ, बदोसराय होते हुए लखनऊ-अयोध्या हाईवे में सफदरगंज के पास मिलती है। अयोध्या जिले की सीमा के करीब होने के कारण इस मार्ग से रोजाना 20 हजार से अधिक लोग सफर करते हैं। महादेवा मेला या अयोध्या में भीड़ के दृष्टिगत इसी मार्ग पर बड़े वाहनों का डायवर्जन किया जाता है।
विज्ञापन

इस मार्ग का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अयोध्या क्षेत्र स्थित राैजा गांव चीनी मिल तक गन्ना और अन्य सामग्री ले जाने वाले ट्रक भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन बीते दो साल से जर्जर पुल से ट्रकों का आवागमन रोक दिया गया है। इससे चीनी मिल की पेराई व्यवस्था और सप्लाई चेन पर सीधा असर पड़ रहा था। चीनी मिल प्रबंधन ने भी कई बार प्रशासन और शासन को पत्र भेजकर पुल के पुनर्निर्माण की मांग की थी। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने इस समस्या को लेकर शासन में पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed