{"_id":"650606639b8f6af7840d0ec3","slug":"a-girl-who-became-pregnant-in-a-love-affair-marries-a-married-man-barabanki-news-c-315-1-slko1012-4588-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई युवती का विवाहित युवक से ब्याह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई युवती का विवाहित युवक से ब्याह
Sun, 17 Sep 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के दौरान गर्भवती हुई युवती की शिकायत थाने तक पहुंची और पुलिस कार्रवाई करती, इससे पहले ही दोनों पक्षों की रजामंदी से थाने के मंदिर में दोनों का ब्याह करा दिया गया। युवक पहले से विवाहित है और रिश्ते में गर्भवती युवती के बुआ का दामाद है। पुलिस ने शादी इसलिए नहीं रोकी, क्योंकि पंचायत करके दोनों पक्ष सहमत हो चुके थे।
कोठी थाना क्षेत्र की युवती के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि असंद्रा थाना इलाके के एक युवक के प्रेम प्रसंग में पड़कर युवती आठ माह की गर्भवती हो गई है। पुलिस ने तहरीर देने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों के लोग थाने के बाहर मंदिर पर जुट गए। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाता तो गर्भ में पल रहे बच्चे को पिता कैसे मिलता। युवती बाकी जीवन कैसे बिताएगी। इन बिंदुओं पर मिल बैठकर तय किया कि दोनों की शादी करा दी जाए।
बताते हैं कि इसे लेकर युवक की पत्नी की भी रजामंदी ली गई है। थाने से वापस जाने के बाद मामला बिगड़ न जाए, इसलिए परिजनों ने थाने के मंदिर पर ही वरमाला पहनवा दी। भगवान रामजानकी के इस मंदिर में पंडित त्रिलोकीनाथ दीक्षित ने मंत्र पढ़े और देर शाम तक शादी संपन्न हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मिल बैठकर नाश्ता व पानी भी किया। कोठी के एसएचओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर मांग रही थी, मगर दोनों पक्षों ने थाने के बाहर मंदिर पर ब्याह करा दिया। उन्होंने बताया कि युवती ने दो दिन पहले युवक के साले पर मारपीट का आरोप भी लगाया था, जिसका केस दर्ज किया गया था। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं है।